फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 14 को काले बिल्ले लगाकर पेन डाउन हड़ताल करेंगे विवि कर्मचारी

Sat, 10 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राज्यपाल के नाम विव
विज्ञापन
मुरथल। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नाम विवि रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि अगर सरकार अपने फैसले पर अडिग रही तो 14 जून को सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर पैनडाउन हड़ताल करेंगे।प्रधान प्रवेश त्यागी ने बताया कि सरकार की ओर 29 मई को पत्र जारी कर सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर आमदनी अर्जित करने के विकल्प तलाशने को कहा गया है। इससे साफ है कि सरकार सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को निजीकरण की तरफ धकेलना चाहती है। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा केवल एक सपना बनकर रह जाएगी। प्रवेश त्यागी ने बताया कि ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्प्लाइज फेडरेशन ने 6 जून को सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। इस मौके पर आनंद राणा, सचिन, रामनिवास सैनी, तिजेंद्र शर्मा, महेंद्र सैनी, राज सिंह, सरिता, बबीता, सरोज व स्वीटी मौजूद रही।

फोटो 32- दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राज्यपाल के नाम विव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें