फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दरिंदगी करने का प्रयास

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से दरिंदगी का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो आरोपी भाग गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी के घर नहीं आने पर वह बाहर आई तो बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। वह आरोपी के घर गई तो देखा कि युवक निर्वस्त्र था और बेटी को पीट रहा था। वह उसे देखकर भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी नशे में था। परिजनों ने बच्ची को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें