फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि पर सुरक्षा के नाम पर गोपनीयता भंग करने का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित एक विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से विद्यार्थियों के लिए लागू की गई नीतियों के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि विवि प्रबंधन ने कैंपस सुरक्षा के वृद्धि के नाम पर प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में आने वाले विद्यार्थियों को रोजाना जांच के दायरे से होकर गुजरना पड़ता है। उनके सामान की जांच की जाती है। यही नहीं उनके मिलने आने वाले परिजनों के सामान की भी जांच की जा रही है, जो सही नहीं है। यही नहीं कोई विद्यार्थी अगर दवाएं ले जा रहा है तो उसे चिकित्सक की वैध पर्ची भी दिखानी होगी। विद्यार्थियों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर उनकी गोपनीयता को भंग किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कई बार कुलपति से मिलने जा चुके हैं, लेकिन वह समय नहीं दे रहे। मामले को लेकर रजिस्ट्रार को भी अवगत कराया गया है। विद्यार्थियों ने इस नीति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें वीरवार को दोपहर तक 1113 विद्यार्थी हस्ताक्षर कर चुके थे। विद्यार्थियों ने इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया हैै। साथ ही कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को संगठित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें