फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल : एक फौजी एक पेड़ अभियान के तहत रोपे 100 पौधे

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। होली पर गांव जुआं में एक फौजी एक पेड़ अभियान चलाया गया। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत गांव में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए। गांव जुआं के फौजियों ने इस अभियान को एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र को हरा भरा बनाने और लोगों को शुद्ध वायु उपलब्ध करवाने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा।
विज्ञापन

ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने बताया कि एक फौजी एक पेड़ अभियान के तहत होली के पर्व पर गांव जुआं में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए हैं। पर्यावरण मित्र एवं ग्रामीण संजय शर्मा ने बताया कि फौजियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही, जिससे लगातार प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सकेगा और आने वाली पीढि़यों को सुनहरा कल दिया जा सकेगा। इस दौरान फौजी जयपाल, फौजी इंद्र, फौजी अजय, पूर्व सरपंच धर्मवीर, सरपंच मामन, सुरेंद्र, जुआं नंबर दो से पंडित करतार सिंह, पर्यावरण मित्र विक्रम, प्रशांत बुरा, सुनील छिक्कारा, विनोद, सुशील व संजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें