फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मियों की पोशाक लागू

Wed, 27 Mar 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों का ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 180 सफाई कर्मचारी अब पोशाक में नजर आएंगे। मौजूदा समय में कर्मचारियों ने अपनी जेब से पोशाक के पैसे खर्च किए हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पोशाक का खर्च मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में निदेशक की तरफ से जल्द ही मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का ड्रेस कोड अनिवार्य करने का दावा किया है। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारी, एमबीबीएस की छात्राओं व सफाई कर्मचारियों का ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में तैनात 180 सफाई कर्मचारी अब मेडिकल कॉलेज में ड्रेस में काम कर रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग, उपलब्ध करवाई जाए पोशाक
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पोशाक लागू करना सही निर्णय है, लेकिन इसके लिए प्रबंधन को पोशाक भी मुहैया करवानी चाहिए। अब तक उन्हें अपने खर्च पर ही पोशाक खरीदनी पड़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि या तो पोशाक के पैसे उपलब्ध करवाए जाएं, अन्यथा पोशाक मुहैया करवाई जाए। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें पोशाक का खर्च उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की पोशाक अनिवार्य कर दी गई है। अब हर सफाई कर्मचारी पोशाक में दिखाई देगा। कोई सफाई कर्मचारी पोशाक में नहीं मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें