इसमें पिकअप में सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर हापुड़ के रहने वाले हैं। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हापुड़ के खैरपुर खरापद पलक्कवा और मेरठ के घसोली सहित कई गांवों से श्रद्धालु एकत्रित होकर राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर गोगा मेड़ी के दर्शन के लिए गए थे। छोटे बच्चों सहित 20 श्रद्धालु पिकअप से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घर लौट रहे थे।
पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने लघुशंका के लिए पिकअप रुकवा ली। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
केएमपी की दो एंबुलेंस और एक अन्य एंबुलेंस से सभी घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, खानपुर रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचे उनके स्वजन उन्हें आगे के उपचार के लिए मेरठ और हापुड़ ले गए।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैं अधिकांश घायल
हादसे में सावित्री, वंश, मनीष, अनित, मिथिलेश, आलोक, रामरती, यश, मुनेश, आरती, अंकित, स्वाति, युवराज, यूवी, कार्तिक, नीतू, भारती, निक्कू, उर्मी और दो माह का मुकुल घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनोरा, गालंद और खैरपुर खरापद पलक्कवा के रहने वाले हैं, जबकि कुछ घायल मोदीनगर और मेरठ के घसोली गांव के निवासी हैं।
सड़क हादसे में घायलों को कम चोटें आई थीं। ऐसे में उनकी ओर से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई। सभी घायल श्रद्धालु अपने स्वजन को बुलाकर बिना कोई शिकायत दिए चले गए।
अनिल कुमार, प्रभारी, थाना खरखौदा
सड़क हादसे के बासद केएमपी एक्सप्रेसवे पर बैठे घायल श्रद्धालु।