राई। गांव नाथूपुर के पास ड्रेन नंबर आठ किनारे पुलिस ने एक युवक का शव क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। शव को कुत्तों ने बेरहमी से नोंच कर खा रखा है। उसका एक हाथ, पैर व चेहरा कुत्तों ने खा रखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को राहगीरों ने गांव नाथूपुर के पास ड्रेन नंबर आठ में शव पड़ा दिखाई दिया। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीरों ने कुत्तों को भगाने के साथ ही मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कई दिन पानी में रहने के चलते फूला हुआ था। साथ ही उसका हाथ व पैर कुत्तों ने खा रखे थे। चेहरे को भी कुत्तों ने नोंच रखा था। जिससे उसकी पहचान चेहरे से नहीं हो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। उसके शव पर स्लेटी रंग की बंद गले की टी-शर्ट व स्लेटी रंग की पजामी मिली है। उसकी पजामी पर अंग्रेजी में ऑफ वाइट लिखा हुआ है। युवक का शव ड्रेन से बरामद किया है। शव को कुत्तों ने नोंच रखा है। जिसके चलते पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
- बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली