फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहत्या बंद करने की मांग को लेकर की पदयात्रा

Tue, 28 Apr 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बहालगढ़ गोशाला में पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर गो सेवादल, करणी सेना व आदि शक्त
विज्ञापन
सोनीपत। गो को राष्ट्रमाता घोषित करने व गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर गो सेवादल, करणी सेना व आदि शक्ति गोशाला के प्रतिनिधियों ने बहालगढ़ से राई तक पदयात्रा की। उसके बाद नायब तहसीलदार को अपना मांगपत्र सौंपा। पदयात्रा का नेतृत्व योगेश शास्त्री कर रहे थे।
विज्ञापन

गो सेवा दल के प्रदेश संयोजक दीपक चौहान अटेरना ने कहा कि गाय भारत की संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था गोमाता से जुड़ी हुई है। उन्होंने मांग रखी कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और देश में गोहत्या पर सख्त कानून बनाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
इस दौरान जिला संयोजक सिद्धार्थ राजपूत, छोटू भारद्वाज, एडवोकेट संजय भारद्वाज, विक्की पाराशर सहित अन्य लोगों ने गो संरक्षण और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें