फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा अंडरपास

Thu, 22 Jun 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41. गन्नौर-सोनीपत रोड पर राजलू गढ़ी के निकट निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर-सोनीपत रोड पर राजलूगढ़ी के निकट बनाया जा रहा अंडरपास दो माह में तैयार हो जाएगा। बाधा बन रही 33केवी बिजली लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से अंडरपास का निर्माण रुका हुआ था।
विज्ञापन

वाहन चालकों को निर्माणाधीन अंडरपास के पास अस्थायी तौर पर बनाए गए रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार फाटक बंद होने से उनको ज्यादा परेशानी होती है। वाहन चालकों की हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) के अधिकारियों से मांग थी कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होता तब तक अस्थायी रोड पर बने गहरे गड्ढों को भरवाया जाए। अब आपूर्ति लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है।
अंडरपास में बारिश का पानी न भरे, इसके लिए दोनों तरफ जहां से अंडरपास शुरू होता है, वहां से लेकर दूसरी तरफ भी शेड लगाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलेगी। अब अंडरपास का निर्माण दो माह में पूरा कर दिया जाएगा। -अजीत सिंह, डीजीएम, एचएसआरडीसी।

फोटो 41. गन्नौर-सोनीपत रोड पर राजलू गढ़ी के निकट निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें