फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना रैली से मिशन-2024 का आगाज करेगी जजपा : दिग्विजय

Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25 : सोनीपत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला।
विज्ञापन
सोनीपत। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी जुलाना रैली से मिशन-2024 अभियान की शुरुआत करेगी। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही कहा कि प्रत्येक माह दो रैली की जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वह पिता-पुत्र की प्राइवेट कॉरपोरेट लिमिटेड पार्टी बनकर रह गई है। साथ ही कहा कि अभय सिंह चौटाला पूरे प्रदेश में घूम चुके हैं, लेकिन उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिला।वह बुधवार को बहालगढ़ रोड स्थित होटल में राई, सोनीपत व गन्नौर हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बाद में उन्होंने खरखौदा व गोहाना में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को जींद के जुलाना में पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तालमेल के साथ संगठन की मजबूती में जुटे रहें। नए सदस्यों को साथ में जोड़ा जाए। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला अपने संघर्ष से हिसार लोकसभा सीट से सांसद बने थे, जबकि दीपेंद्र हुड्डा को संसद की कुर्सी के लिए कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी। उनके पिता प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और वह रोहतक से सांसद भी रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सांसद पद छोड़कर अपने बेटे को ही रोहतक से सांसद बनाया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बड़े नेता उनसे नाराज होते हैं, वह शुरू से ही सरपंचों का समर्थन करते आ रहे हैं। उन्होंने इनेलो की यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला पूरे प्रदेश में घूम चुके हैं, लेकिन उन्हें प्रदेश में जनता का समर्थन नहीं मिला। जिस वजह से अभय सिंह चौटाला हताश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम करते हैं और उन्हें डरा कर जेल में डालने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, पवन, रणबीर दहिया, बबीता दहिया, अजीत आंतिल, भूपेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, रणधीर मलिक, भानेराम, शियानंद त्यागी, रोहताश दहिया, संदीप गहलावत, ओमप्रकाश रसोई, देवेंद्र दहिया, नरेंद्र गहलावत, अनिल त्यागी, शीलू खासा, जोनी लठवाल, रमेश बड़ौली, रवि दहिया, प्रदीप बड़वासनी, जुगतीराम बैरागी, रमेश गुप्ता, अशोक सरोहा, रामेहर राठी, शुभम नैन आदि मौजूद रहे।

फोटो :25 : सोनीपत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें