सोनीपत। वेस्ट रामनगर के एक युवक ने अपने ताऊ के बेटे पर घर बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया है। रामनगर गली नंबर-10 निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि हनुमान नगर के रहने वाले उसके ताऊ के बेटे ने कॉल कर उन्हें अपने घर बुला लिया। इसके बाद वह उसे पुलिस लाइन के पीछे ले गए और एक व्यक्ति के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उनका मोबाइल और 8500 रुपये कहीं गिर गए। उसके बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।