फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भांजी के जन्म पर उपहार देकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मिशन चौक के पास परिचित युवक की बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का चचेरा भाई भी चोटिल हो गया। दोनों युवक जटवाड़ा में चचेरी बहन के घर बेटी के जन्म पर उपहार देकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव कंवाली फिलहाल हरसाना निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनकी चचेरी बहन ललिता की शादी सोनीपत के जटवाड़ा में हुई है। उनकी बहन ने पिछले दिनों बेटी को जन्म दिया था। उसके जन्म पर वह वीरवार को उपचार देने के लिए ललिता के घर गए थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई बंटी भी थी। दोनों भाई चचेरी बहन के घर बाइक पर गए थे। उनके साथ उनका परिचित गांव खांडा का मंजीत व परिवार के अन्य सदस्य भी गए थे। उपहार देने के बाद वह तथा बंटी एक बाइक पर व मंजीत दूसरी बाइक पर सवार होकर उनके साथ चल रहा था। जब वह मिशन चौक से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक को पीछे से अचानक किसी वाहन की टक्कर लगी। जिससे दोनों भाई गिर गए। इस दौरान बंटी बुरी तरह से घायल हो गया। उन्हें उठाते हुए मंजीत ने बताया कि उसकी बाइक की टक्कर उनकी बाइक में लग गई है। जिस पर वह बंटी को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां भी हालत बिगड़ने पर एक अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर उनके भाई की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बाइक चालक मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें