फोटो :18: सोनीपत के गांव बड़ौली में युवती की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी संदीप धनखड़, थाना
राई। गांव बड़ौली से राखी को परिवार ने एमबीए की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ भेजा था, मगर वह वहां जाकर गलत राह पर चली गई थी। वह युवक का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में नामजद हो गई। उसकी दो युवकों के साथ मिलकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र हितेश को जाल में फंसाकर बुलाने के बाद अपहरण कर बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब भाई पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बड़ौली निवासी राखी पढ़ाई में काफी होनहार थी। परिवार ने दो साल पहले बेटी को एमबीए करने भेजा था। वहां पर राखी ने युवकों के साथ मिलकर गलत राह पकड़ ली। उस पर आरोप था कि उसने फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर जालसाजी कर हितेष को फंसाया था। पंजाब के मोहाली की पुलिस ने सालभर पहले खुलासा किया था कि मोहाली के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एमबीए की छात्रा राखी ने सीयू में पढ़ने वाले हितेश को एक मॉल के पास बुलाया था। जब वह वहां आया था तो राखी ने अपने दो साथियों पानीपत के गांव जाटल निवासी अजय कादियान और सिरसा निवासी अजय के साथ मिलकर कार में बैठाकर उसे अगवा कर लिया था। कार में बैठाने के बाद उसकी आंखों में मिर्च डाल दी थी। फिर तीनों उसे मोहाली के खरड़ स्थित फ्लैट में ले गए थे। वहां से हितेश की मां को कॉल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बाद में पुलिस फ्लैट तक पहुंच कर युवक को बरामद कर लिया था। वहां से राखी को गिरफ्तार कर लिया था। तब पुलिस ने दावा किया था कि अजय कादियान और राखी एक साथ रहते थे। अजय भी इनका साथी था। राखी सोशल मीडिया पर युवकों से बातचीत करती थी। हितेश के परिजनों से 50 लाख रुपये हरियाणा में मंगवाए थे। अलग-अलग नंबरों से कॉल की गई थी। मोहाली पुलिस को उनकी लोकेशन कुरुक्षेत्र, अंबाला, हरिद्वार और गाजियाबाद में मिली थी।
डेढ़ माह से घर पर थी
परिजनों ने बताया कि वह कई माह जेल में रही थी। अब डेढ़ माह से घर पर थी। बताया जा रहा है कि विजय उससे नाराज था। वह बाहर रहता था। अब ताऊ के निधन के चलते वह घर आया था। उसे शुक्रवार को चंडीगढ़ से होते हुए मसूरी जाना था। तड़के ही वह वारदात को अंजाम देकर निकल गया।
-
ताऊ के निधन के चार दिन बाद हत्या
चार दिन पहले ही राखी के ताऊ दरियाव सिंह का निधन हुआ था। राखी के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिवार में मातम का माहौल था। अब घर के चिराग पर ही बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।