राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे के पास जाखौली-अटेरना मार्ग पर ईको गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। वह भतीजे संग सुबह घूमने निकले थे। पुलिस ने भतीजे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जाखौली निवासी प्रमोद ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने चाचा राकेश (50) के साथ खेतों में जाखौली से अटेरना रोड पर घूमने गए थे। वह केजीपी के पास पहुंचे तो उनके चाचा पीछे रह गए। तभी अटेरना की तरफ से ईको गाड़ी आई और उनके चाचा राकेश को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक जाखौली की तरफ भाग गया। प्रमोद ने अपने चाचा राकेश को देखा तो उनके पैर व सीने पर काफी चोट के निशान थे। सिर में भी चोट लगी थी। वह अपने चाचा को लेकर कुंडली के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उनके चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद