फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऊंचाहार 10 तो शान-ए-पंजाब पौने 9 घंटे देरी से पहुंची

Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते मंगलवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोहरे व फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार को 10 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंची।
यात्री मोहन, सुरेंद्र, प्रमोद, प्रवीण ने बताया कि कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 10:08 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 8:39 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 8:19 घंटे, दादर एक्सप्रेस 3:11 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 5:31 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3:36 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 1:58 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:37 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:48 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:36 घंटे, जम्मूतवी 3:53 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:50 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:05 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 7:21 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 5:01 घंटे, जम्मू मेल एक्सप्रेस 4:25 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:58 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 3:54 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:14 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:05 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:58 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 2:40 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:31 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:34 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 2:09 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:34 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:50 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 1:50 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें