फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऊंचाहार 13, आम्रपाली 9, शान ए पंजाब 8, नेताजी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट

Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते रविवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 12:52 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 8:56 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 8:06 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 7:18 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4:04 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 3:32 घंटे, जम्मू मेल 3:16 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:29 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2:08 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 2:48 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 2:51 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 2:25 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:44 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:19 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 7:54 घंटे, नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 3:34 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:05 घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:13 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 2:18 घंटे, जम्मू मेल 2:49 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1:48 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:40 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2:16 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:29 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:49 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:43 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 2:07 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 2:17 घंटे, 64534 सवारी गाड़ी 1:42 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 2:13 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें