फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली के अघोषित कट ने उद्यमियों की चिंता बढ़ाई

Mon, 21 Aug 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार लग रहे बिजली के अघोषित कट से उद्यमी परेशान हैं। इसके चलते उत्पादन काफी प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों को जनरेटर से उद्योगों को चलाना पड़ रहा है, इससे उनका उत्पादन काफी महंगा पड़ रहा है। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में करीब 700 फैक्टरियां हैं। कई फैक्टरियों में ऐसे उपकरण होते हैं जो बिजली के अघोषित कटों से खराब हो जाते हैं। अगर जनरेटर चलाया जाता है तो इसमें डीजल खर्च भी उद्यमियों को ही भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि इस प्रकार के कटों से निपटने के लिए बिजली निगम की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के चेयरमैन पीके दास के साथ मुलाकात भी की थी, उन्होंने बिजली संकट को जल्द दूर करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी बिजली समस्या बनी हुई है।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सब स्टेशन में एक और 16/20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी बड़ी की ओर से रुपये भी ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर भी लगाया जा चुका है, लेकिन पर्याप्त एजेंसियां सामने नहीं आ रही हैं, जिस वजह से टेंडर अलाॅट नहीं किया जा रहा है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। -राजेश जाखड़ा, उपमंडल अभियंता, एचवीपीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें