फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में बिना मंजूरी चल रहे केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की पीएनडीटी की टीम ने यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में बिना मंजूरी के चल रहे एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। जहां टीम को दो महिलाएं अनाधिकृत तरीके से अल्ट्रासाउंड करती मिलीं। इस पर पीएनडीटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। जबकि आगामी कार्रवाई बागपत का स्थानीय प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

पीएनडीटी के नोडल प्रभारी डॉ. आदर्श शर्मा के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि बड़ौत में बिना अनुमति के अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहा था। जिससे वहां छापा मारने के लिए टीम का गठन किया गया और स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित किया। इसके बाद बड़ौत शहर में चल रहे सरस्वती अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापा मारा। जहां पर दो महिलाओं द्वारा अल्ट्रासाउंड किया गया था। वह अधिकृत नहीं थीं और अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए योग्य भी नहीं थी। एफ फार्म भरने के अलावा अन्य प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। इस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। इसके अलावा आगामी कार्रवाई के लिए बागपत के डीएम को सूचना दी गई, जिससे वह आगामी कार्रवाई करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें