सोनीपत। राठधना रोड पर कैफे की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवीवाड़ा निवासी अक्षय और गांव मुंडलाना निवासी भावुक है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब ठेके से बीयर लाकर पास की यूनिवर्सिटी से आने वाले छात्रों को बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब के ठेकों से बीयर लेकर आते हैं। जिसे लाकर विश्वविद्यालय से आने वाले छात्रों को बेचते हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।