गोहाना। हत्या के मामले में जेल में बंद युवक के जमानत पर आने के बाद गांव के ही दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छिछड़ाना के रहने वाले आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो साल पहले गांव के युवक विशेष उर्फ भोलू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। भोलू की हत्या के आरोप में आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। करीब चार माह पहले आशीष जमानत पर जेल से बाहर आया था। रविवार रात को वह गांव में अपने निर्माणाधीन मकान में तिराई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही बाइक सवार दो युवक आशीष की छाती में गोली मारकर फरार हो गए। आशीष को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि आशीष को जिन दो युवकों ने गोली मारी है वे पहले दोस्त थे और साथ रहते थे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।