फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणतंत्र दिवस समारोह की परेड को लेकर प्रभावित रहेंगी दो ट्रेनें

Thu, 25 Jan 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस समारोह की परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके चलते नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाना है। इन ट्रेनों में दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली दो ट्रेनें भी शामिल हैं। इसमें गाड़ी संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रोका जाएगा। वहीं 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रोका जाएगा। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें