फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे दो किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने वेस्ट यमुना नहर पर गए दो किशोरों का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस व प्रशासन ने गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के किराडी के रहने वाले पांच-छह किशोर व युवा शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बवाना में नहर के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास आए थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद हाथ-मुंह धोते समय उनमें से एक किशोर का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में नहर में उतरे अन्य साथी भी नदी के बहाव में बहने लगे। बच्चों का डूबता देख वहां खडे़ उनके वाहन के चालक ने तीन-चार बच्चों को नहर से निकाल लिया लेकिन दो पानी के तेज बहाव में बह गए। नहर में डूबे किशोरों की पहचान 17 वर्षीय मोहित व प्रभात के रूप में हुई है। मोहित के पिता ने बताया कि दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें