फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी सहायक प्रोफेसरों को छोड़ अन्य रिक्त पदों पर की जाएं भर्तियां, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थायी सहायक प्रोफेसर संघ के प्रतिनिधियों ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में कार्यरत 129 अस्थायी सहायक प्रोफेसरों को छोड़कर अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है। संघ का प्रतिनिधिमंडल गोहाना हलका से विधायक जगबीर सिंह मलिक व बरोदा हलका से विधायक इंदुराज नरवाल से उनके कार्यालयों पर मिला और राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

अस्थायी सहायक प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय में 129 अस्थायी सहायक प्रोफेसर लगभग 12 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से निर्धारित सभी पात्रता शर्तों एवं चयन प्रक्रिया के मापदंड के अनुसार हुआ है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कुलपति को पत्र जारी कर स्थायी भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो अस्थायी सहायक प्रोफेसर नौकरी कर रहे हैं उनमें कुछ की आयु 45 साल से अधिक हो चुकी है। ऐसे में सरकार उनके पदों को छोड़ कर अन्य रिक्त पदों पर भर्ती करे। संघ के प्रतिनिधियों ने विधायकों से कहा कि वे सरकार से उनकी मांग पूरी करने का आग्रह करें। इस मौके पर सुदेश, मीनू, नीतू, सोनू, पूनम, ज्योति, रेणू, रितू, अमित व सोहन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें