फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नवरात्र पर वैष्णो देवी जाने वालों को राहत, नई दिल्ली-कटरा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। 
विज्ञापन
सोनीपत। नवरात्र और त्योहारों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से नई दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। दोनों ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला के रास्ते संचालित होंगी। इससे सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को कटरा जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से 17 अक्तूबर को दोपहर दो बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04086 कटरा से 16 और 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे चलेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
दूसरी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से 18 और 20 अक्तूबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04486 कटरा से 19 और 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे चलकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से कटरा तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 20 अक्तूबर तक स्पेशल ट्रेन कटरा तक चलेगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें