फोटो : 22: पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने दो लोगों को 36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी राजपुर और नवीन उर्फ मुन्ना निवासी सरगथल हाल देवडू रोड सोनीपत के रूप में हुई।
एएसआई जसबीर ने बताया कि गश्त के दौरान सुरेंद्र को राजपुर भिगान रोड से पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 36 ग्राम हेरोइन मिली। जांच में सामने आया कि यह मादक पदार्थ नवीन ने सप्लाई किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।