फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक के सेवानिवृत्त एजीएम के घर से 1.05 लाख रुपये और चेकबुक ले गए दो सिकलीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-15 में यूको बैंक से सेवानिवृत्त एजीएम के घर में अलमारी का हैंडल लगाने के लिए आए दो सिकलीगर (कारीगर) 1.05 लाख रुपये और चार चेकबुक चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर सेवानिवृत्त एजीएम की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी रामकृष्ण कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह यूको बैंक की शाखा में बतौर एजीएम वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। 26 मार्च को वह घर पर थे। इसी दौरान उन्हें गली में अलमारी के हैंडल ठीक कराने वाले की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो दो सिकलीगर गली में खड़े थे। उसने बातचीत कर अलमारी का हैंडल 50 रुपये में ठीक करने की बात कही। इसके बाद उक्त दोनों उनके घर में आ गए। करीब दस मिनट के प्रयास में जब हैंडल ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने कहा कि बड़ा हैंडल लगेगा, फिलहाल उनके पास बड़ा हैंडल नहीं है, वह दोबारा आकर लगा जाएंगे। उनके जाने के बाद उन्होंने अपनी अलमारी संभाली तो उसमें रखा काले रंग का हैंडबैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि बैग में 500-500 रुपये की दो, 50 रुपये की एक गड्डी और चार चेकबुक रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दो सिकलीगर बैंग चुरा कर ले गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्लास लाने को कहा और चोरी किया बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चोरों ने सेवानिवृत्त एजीएम के मौके पर खड़े होने के बावजूद नकदी से भरा बैग चुरा लिया। उन्होंने रामकृष्ण से प्लास मांगा था, जिस पर उन्होंने प्लास उनके पास होने की बात कही तो कहने लगे कि उनका प्लास काम नहीं कर है। शक है कि जब वह प्लास उठाकर देने लगे तो सिकलीगर ने बैग चोरी कर लिया। वहीं, पुलिस टीम आरोपियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बैंक के सेवानिवृत्त एजीएम ने अलमारी का हैंडल लगाने आए दो युवकों के खिलाफ नकदी चोरी करने की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा। - दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें