फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय किसान दिवस समारोह में दो प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- हिसार में हुए राज्यस्तरीय किसान दिवस समारोह से सोनीपत लौटते समय कृ​षि विशेषज्ञों के सा
विज्ञापन
सोनीपत। हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय किसान दिवस समारोह में सोनीपत के दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें गांव शहजादपुर के प्रगतिशील किसान कपिल व मुकिनपुर से प्रगतिशील किसान बबीता देवी शामिल रही। दोनों किसान प्राकृतिक खेती पद्धति के माध्यम से अपनी फसलों का उत्पादन व उनसे उत्पाद बनाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सोनीपत के करीब 100 किसान सुबह कृषि विज्ञान केंद्र की टीम के साथ हिसार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बस से रवाना हुए। कार्यक्रम में किसानों ने प्राकृतिक खेती की बारीकियों, आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी हासिल की।
किसानों को हिसार कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण भी करवाया गया। केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप आंतिल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला के दो किसानों को बेहतर ढंग से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

किसान कपिल अमरुद, हल्दी, गन्ना, मूंग, सूरजमुखी, गेहूं के साथ विभिन्न सब्जियों का उत्पादन करते हैं। मल्टीक्रॉप पद्धति का इस्तेमाल कर एक साथ 3 से 4 फसलें उगाकर मुनाफा कमा रहा है।
वहीं, बबीता देवी न केवल प्राकृतिक खेती से विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाती हैं, बल्कि गाय के गोबर का इस्तेमाल करके विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें