गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के पुस्तकालय कर्मचारी सुरेंद्र व पॉलिटेक्निक के कर्मचारी कृष्णा लंबी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। कुलपति प्रो. सुदेश ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। कुलपति ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को सराहना पत्र भेंट किया। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज, कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण, पॉलिटेक्निक प्राचार्य किरण जिंदल, डॉ अशोक कुमार मौजूद रहे।