सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि रविवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है।
जिले में रविवार को दो नए कोरोना पॉजीटिव मिले है। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47415 पहुंच गई है। रविवार को छह मरीज के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। अभी तक 47139 मरीज ठीक हो चुके है और 22 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.13 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना से 254 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।