फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, हुई मौत, दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर हुआ हादसा

Sat, 23 Aug 2025 08:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत

सार

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। मृतकों में से एक की पहचान हो गई है। वहीं, दूसरे युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर शनिवार सुबह अलग-अलग जगह ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों के पिता और एक अन्य युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। जिला अस्पताल में एक शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शिनाख्त के लिए शव को रखवा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब पांच बजे ईदगाह कॉलोनी निवासी सलमान उम्र 34 साल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह तीन बच्चों के पिता था। सलमान भवन निर्माण के लिए ठेकेदारी का काम करते थे। अंबाला की तरफ से आ रही मूरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। 

इसके बाद जीआरपी थाने से पहुंची जांच अधिकारी सरिता ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हिन्दू कन्या महाविद्यालय के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दिल्ली से आई बरौनी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद जांच अधिकारी अजय कौशिक मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल में पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहां से चिकित्सक ने शव को खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें