फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो ढाबों से 9.98 लाख की चोरी में दो मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल स्थित दो ढाबों से 9.80 लाख रुपये चोरी करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने ढाबा के दो मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला हरदोई के गांव खेतवाड़ी निवासी दिलीप उर्फ छोटू व विनोद हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर ढाबा संचालक मंजीत ने पुलिस को 8 अप्रैल को बताया था कि उनके पास दिलीप, प्रदीप, अंकित, ओमकार और विनोद काम करते थे। वह झिलमिल ढाबा और प्राइज रोज होटल की 9.80 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। प्रदीप झिलमिल ढाबे और विनोद प्राइम रोज पर मैनेजर था। मुरथल थाना पुलिस ने मामले में अंकित, विपिन और ओमकार को गिरफ्तार किया था। अब मामले में दिलीप और विनोद को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें