फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर चालक को पेड़ से बांधकर 50 बैग कंबल, नकदी और मोबाइल लूटा

Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। । नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास लघुशंका के लिए रुके कैंटर चालक का अपहरण कर लिया गया। फिर पेड़ से बांधकर दो बदमाश 50 बैग (बोरे) कंबल, 22 सौ रुपये और मोबाइल लूट ले गए। इसके बाद चालक की पिटाई कर भाग गए। बंधन मुक्त होकर चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कैंटर को 334बी पर गांव गढ़ मिर्कपुर के पास से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा के गांव अनंतपुर हाल पानीपत की अनाज मंडी क्षेत्र निवासी कृष्णा यादव ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह सिद्धी विनायक ट्रांसपोर्ट, पानीपत की गाड़ी का चालक है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे गाड़ी में 62 बोरे में भरे कंबल लेकर श्री कैलाशपति हैंडलूम पानीपत से दिल्ली के लिए चले थे। रास्ते में अपने कमरे पर खाना खाने चला गया। वहां से रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली के लिए निकल लिए। वह बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए चले गए। जब वह वापस आए तो दो युवक उसके पास आए और जबरन गाड़ी में डालकर पिटाई करने लगे।


आंखों पर पट्टी बांधी, फिर पेड़ से बांध गए

कृष्णा यादव का आरोप है कि गाड़ी में उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और दोनों हाथ बांध दिए। कुछ दूर चलने के बाद उन्हें नीचे उतारा और खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसके बाद कैंटर, मोबाइल और जेब से 2200 रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने खुद को बंधन मुक्त किया और राहगीरों की मदद से कैंटर मालिक को अवगत कराया। कैंटर मालिक व हैंडलूम संचालक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




जीपीएस से लगा कैंटर का सुराग

कैंटर मालिक पानीपत की जसबीर कॉलोनी निवासी राजपाल ने गाड़ी की लोकेशन जीपीएस पर देखी तो वह एनएच-334बी पर गांव गढ़मिर्कपुर के पास मिली। वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी वहां खड़ी थी। उसमें से 50 बैग कंबल गायब मिले। उन्होंने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें