फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भिगान में 16.34 लाख से बनेंगे दो संपर्क मार्ग

Fri, 05 Jun 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव भिगान में किसानों की सुविधा के लिए खेत-खलिहान योजना के तहत 16.34 लाख रुपये से दो संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। विधायक देवेंद्र कादियान ने कार्यों का शुभारंभ किया।
योजना के तहत सुखबीर त्यागी के प्लॉट से श्रद्धा त्यागी के खेत तक करीब 7.72 लाख रुपये की लागत से रास्ता बनाया जाएगा। वहीं वेद के घर से सतीश त्यागी के घर तक लगभग 8.62 लाख रुपये खर्च कर संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। इन रास्तों के बनने से किसानों को खेतों तक पहुंचने और फसल के आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान पूर्व सरपंच राजी मलिक, सरपंच प्रतिनिधि रामफल, सतपाल, नान्हा, बंटी, नरेश, सोमदत्त, गौरव, सत्यवान, मेहताब, विक्की, रामकुमार, कर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें