फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उधारी लौटाने का झांसा देकर प्रोफेसर के खाते से दो लाख ट्रांसफर किए

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपी जिंदल ग्लोबल विवि की प्रोफेसर से साइबर ठग ने की ठगी
विज्ञापन


राई। गांव जगदीशपुर स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके खाते से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर ठग ने प्रोफेसर के पास उनके पिता का परिचित बनकर कॉल की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-50 की सागर प्रेसिडेंसी फिलहाल सोनीपत के सेक्टर-35 स्थित मैक्स हाईट्स मेट्रो व्यू सोसाइटी निवासी अनुभा गुप्ता ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं। उनके मोबाइल नंबर पर 11 मई को एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद की पहचान अनिल शर्मा के रूप में दी। उन्होंने उनसे कहा कि वह उनके पिता अनिल प्रकाश के कार्यालय के बाहर दिल्ली के चावड़ी बाजार में खड़े हैं। उनका कार्यालय बंद है। उन्हें उनके पिता को रुपये लौटाने हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि वह रुपये आपको भेज देते हैं। ऐसे में प्रोफेसर ने अपना यूपीआई नंबर दे दिया। यूपीआई नंबर बताने के बाद उनके खाते से तीन बार में रुपये ट्रांसफर हो गए। एक बार में 35 हजार, दूसरी बार में 65 हजार व तीसरी बार में 99,990 रुपये ट्रांसफर हो गए। रुपये ट्रांसफर होने के संदेश मिले तो उनको ठगी का पता लगा। जिस पर उन्होंने अपना खाता बंद करा दिया। जिसके बाद पुलिस को बताया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर व खाते की जानकारी जुटाकर साइबर ठग को काबू किया जाएगा। देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें