फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गुमड़ रोड स्थित बने एक घर में चोरों ने छत पर बने कमरे की खिड़की तोड़ी और घर में घुसकर 5 लाख रुपये की नकदी, 20 तोले सोना व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पहले घर में उत्पात मचाया। चोरों के घर में घुसने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है । गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 6 चोर घर की छत पर बने कमरे की खिड़की तोड़ कर सीढ़ियों से नीचे आते हैं और उत्पात मचाते हैं। चोर घर मे सो रहे लोगों को पहले कोई नशीला पदार्थ सुंघाते हैं और उसके बाद कमरे में घुसकर सामान चोरी कर ले जाते हैं । सुबह जब घर वाले उठे तो उन्हें घर में समान बिखरा हुआ मिला। जांच में पाया कि अलमारी का ताला तोड़ 5 लाख रुपये, 20 तोले सोना व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित विक्रम से चोरी की सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी। जिसमें बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बारिश का मौसम था रात करीब 2 बजे छत पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर चोर उनके घर में घुसे और नीचे घर में सो रहे सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 5 लाख रुपये, 20 तोले सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
गुमड़ रोड पर बने मकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव पाल राणा, एसीपी गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें