फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से दो लाख रुपये चोरी

Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ई-रिक्शा सवार मलिक कॉलोनी निवासी महिला के बैग से दो अन्य महिलाओं ने दो लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता जब घर पहुंची तो चोरी का पता लगा, जिस पर उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मलिक कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी भावना ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके शहर के पटेल नगर गई थी। वहां से वहां से दोपहर बाद वह अपना बैग लेकर घर के लिए चल पड़ी। उनके बैग में दो लाख रुपये की नकदी रखी थी। भावना ने बताया कि वह पटेल नगर से कच्चे क्वार्टर में पहुंच गई। वहां से वह मलिक कॉलोनी में जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गई। उनके साथ दो अन्य महिला भी सवार हो गईं। भावना ने पुलिस को बताया कि वह मलिक कॉलोनी में उतरकर अपना बैग लेकर घर चली गई। जब वह घर पहुंचकर अपना बैग चेक किया तो उसमें से दो लाख रुपये गायब मिले। वह बाहर आई तो ई-रिक्शा चालक महिलाओं को लेकर जा चुका था। उन्होंने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत में लगातार सामने आ रही वारदात
2 मार्च को महिला कच्चे क्वार्टर से ई-रिक्शा सवार होकर ककरोई चौक पर पहुंची तो उसकी चेन चोरी मिली। उन्होंने 5 मार्च को ई-रिक्शा सवार तीन अन्य महिलाओं पर चोरी का शक जताया।
विज्ञापन

10 जनवरी को ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से 1.25 लाख रुपये चोरी किए। ओल्ड डीसी रोड से ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं पर चोरी का शक जताया।
13 अप्रैल, 2022 को ई-रिक्शा में सवार चिकित्सक की मां के बैग से 17 हजार रुपये व सात डेबिट कार्ड से भरा पर्स, ई-रिक्शा में सवार हुई दो अन्य महिलाओं पर शक जताया था।
-23 फरवरी, 2022 को मुरथल अड्डा चौक पर ऑटो से उतरी महिला की थैली काटकर 35 हजार रुपये चोरी किए गए।
-10 अक्तूबर, 2021 को महिला ने ऑटो में थैले से 38 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
-6 अक्तूबर, 2021 ई-रिक्शा में सवार होकर मायके जा रही महिला के बैग से आभूषण व नकदी से भरा पर्स चोरी किया गया था। ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं पर शक जताया था।
ई-रिक्शा में सवार होकर मलिक कॉलोनी पहुंची महिला ने बैग से दो लाख रुपये चोरी करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें