फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सेप्टिक टैंक में गिरे पाइप को उठाने गए दो मजदूरों की मौत, नेपाल के जिला बांके के रहने वाले थे दोनों

Wed, 21 Sep 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव हलालपुर स्थित फैक्टरी में सफाई करते समय हादसा हुआ। अचानक हालत बिगड़ने पर दोनों को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां मौत हुई है। दोनों नेपाल के जिला बांके के रहने वाले है।
विज्ञापन
खरखौदा के सामान्य अस्पताल से मजदूरों को पीजीआई लेकर जाती एम्बुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के गांव हलालपुर स्थित फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान गिरे पाइप को निकालने के प्रयास में उसके अंदर गए दो मजदूरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां पर दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सैदपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नेपाल के जिला बांके के गांव खड़ेचा निवासी धर्मेंद्र व उनका पड़ोसी श्रवण मजदूरी करने आए थे। वह खरखौदा क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण के साथ सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करने लगे। धर्मेंद्र यहां पास पहले से ही काम करता था वहीं श्रवण करीब डेढ़ माह पहले ही काम करने के लिए आया था। दोनों बुधवार को हलालपुर में ही स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि टैंकर को भरकर ट्रैक्टर चालक उसे खाली करने के लिए चला गया। इस दौरान मौके पर धर्मेंद्र व श्रवण थे। इसी दौरान कोई पाइप टैंक में गिर गया जिसे निकालने के लिए वह एक के बाद एक दोनों अंदर गए और गैस के प्रभाव में आकर बेसुध हो गए। ट्रैक्टर चालक जब टैंकर को खाली कर लौटा तो उसने दोनों को टैंक में पड़ा हुआ पाया जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में धर्मेंद्र व श्रवण को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां दोनों ने ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को नेपाल में सूचना दी गई है। उनके आने पर ही पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी और उनकी शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई करेगी। 

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कोई पाइप गिरने से उसे निकालने के प्रयास में दो मजदूर टैंक में उतर गए। जहां किसी गैस के संपर्क में उनकी हालत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद लग सकेगा। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -अशोक कुमार, चौकी प्रभारी, सैदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें