फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 21 Jun 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई । अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कैंटर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। पहला हादसा गांव पलड़ी खुर्द के पास नेशनल हाईवे-334 बी पर हुआ, जबकि दूसरा हादसा केजीपी-केएमपी पर हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के किदवई नगर निवासी मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनका भाई अमीर आजम कैंटर चालक था। उसके साथ में गांव हेबतपुर का मुदस्सिर क्लीनर था। वह दोनों सोमवार रात को कैंटर लेकर आजादपुर मंडी दिल्ली आए थे। वहां से वह देर रात सब्जी भरकर मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। देर रात करीब दो बजे उनका कैंटर खेवड़ा बाईपास पर पलड़ी खुर्द के नजदीक पहुंचा तो आगे चल रहे कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे अमीर आजम का कैंटर उसमें टकराने के बाद पलट गया। हादसे में अमीर आजम और मुदस्सिर कैंटर के केबिन में फंस गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कैंटर के दरवाजे तोड़कर उनको बाहर निकाला। तब तक अमीर आजम की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल मुदस्सिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दूसरे कैंटर का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अमीर आजम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्राला ने पैदल राहगीर को कुचला, मौत

केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट के पास ट्राला ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बीसवां मील के दुर्गा कॉलोनी निवासी मुकेश ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक ट्राला ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। उसके बाद चालक ट्राला लेकर भाग गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें