फोटो 10: सोनीपत के गांव अहीर माजरा में झगड़ा करते सीसीटीवी में कैद हुए मंगलामुखी। स्रोत: वीडियो
गन्नौर। अहीर माजरा गांव में शुक्रवार को पंचायत का माहौल उस समय गर्म हो गया, जब कुछ दिन पहले गांव के चौक पर मंगलामुखी के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि झगड़ा क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। झगड़े का पूरा घटनाक्रम गांव के चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को गांव की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब गांव में बधाई लेने आने वाले मंगलामुखी को कोई भी परिवार 1100 रुपये से अधिक की राशि नहीं देगा। यह भी तय हुआ कि यदि मंगलामुखी किसी परिवार पर दबाव डालकर अधिक पैसे लेने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इस निर्णय का सख्ती से पालन करेंगे। मंगलामुखी के आपसी झगड़े ने पूरे गांव का माहौल खराब किया है। पंचायत के इस निर्णय से गांव में शांति और अनुशासन बना रहेगा।
फोटो 10: सोनीपत के गांव अहीर माजरा में झगड़ा करते सीसीटीवी में कैद हुए मंगलामुखी। स्रोत: वीडियो