राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह मुरथल से खाना खाकर दिल्ली जा रहे युवकों की कार केएमपी के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी चालक और उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सोनीपत के सामान्य अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में चालक और उसके साथी ने दम तोड़ दिया। तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मोहित के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के रोहिणी, सेक्टर-17 निवासी 19 वर्षीय जतिन अपनी कार में सवार होकर मुरथल से खाना खाने के बाद दिल्ली जा रहे थे। जब वे केएमपी के पास पहुंचे तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक जतिन और उसका साथी बीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनो ने दम तोड़ दिया। जब कि तीसरा साथी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
रास्ते में दोनों ने तोड़ दिया दम : सतबीर
जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि पुलिस ने सूचना के बाद दोनो के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने लगी तो दो ने रास्ते में दम तोड़ दिया।