गोहाना। गांव रामगढ़ स्थित एक फैक्टरी में मजदूर के पैर पर डाई गिरने से दो अंगुलियां और अंगूठा कट गया है। घायल कर्मी की शिकायत पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खानपुर कलां निवासी टिंकू ने बताया क वह दो महीने से गांव रामगढ़ स्थित ज्वाला फैक्टरी में काम करते हैं। वह फैक्टरी में बतौर सहायक काम करता हैं। फैक्टरी मालिक ऋषभ कुमार ने उससे सामान और डाई का वजन करने को बोला। इस पर टिंकू ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही तो मालिक ने ऐसे ही काम करने का दबाव बनाया। इसके बाद वह डाई उठाने लगा तो डाई उसके पैर पर गिर गई।