गोहाना। जींद मार्ग पर गांव बुटाना के पास नकाबपोश युवकों ने एक बैंककर्मी की कार को रोक लिया। युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जींद के भिवानी रोड निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत के नौल्था स्थित केनरा बैंक की ब्रांच में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने साले अजय के साथ सोमवार सुबह करीब 5 बजे कार से जींद से पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव बुटाना में बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक एक गाड़ी उनकी कार के आगे आकर खड़ी हो गई। गाड़ी से पांच नकाबपोश युवक बाहर निकले और कार के शीशे तोड़ दिए। जब विरोध जताया तो पिटाई कर दी। इसके बाद युवक अपनी गाड़ी से जींद की ओर भाग गए।