फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद के दो जांच सैंपल फेल विक्रेताओं को दिया नोटिस

Mon, 08 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रबी सीजन के लिए खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में कृषि विभाग की सख्ती रंग ला रही है। जिले में लिए गए खाद के 130 सैंपलों में से 110 सैंपलों की लैब रिपोर्ट मिल गई है, जिनमें से दो सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। दोनों सैंपलों को फेल घोषित कर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिया है। शेष 20 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद, बीज और कीटनाशक की बिक्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की तरफ से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वह किसी भी खाद या दवा की खरीद बिना पक्का बिल लिए न करें। रबी सीजन के दौरान सोनीपत जिले में यूरिया की 69 हजार एमटी से अधिक की मांग रहती है।
विभाग के अनुसार अब तक 55 हजार एमटी से अधिक यूरिया जिले में पहुंच चुका है। पिछले सप्ताह में ही 1500 एमटी यूरिया की रैक सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। विभाग का दावा है कि जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें