फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर किया जुर्माना

Fri, 14 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के एक गांव में फसल अवशेष प्रबंधन का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
गोहाना । प्रशासन और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष जलाने पर गांव कथूरा व बुटाना के दो किसानों पर जुर्माना लगाया है। उप कृषि निदेशक डाॅ. पवन शर्मा, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा, उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र मेहरा, बीडीपीओ डाॅ. परमजीत व जितेंद्र की टीमों ने कथूरा, मुंडलाना व गोहाना खंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर फसल अवशेष प्रबंधन का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संवेदनशील गांव धनाना, भावड़, घड़वाल, गंगाना, रिंढाना, जागसी व अन्य में फसल अवशेष प्रबंधन का मुआयना किया। अधिकारियों ने गांव कथूरा व बुटाना में फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना लगाया। उप निदेशक ने कहा कि जो किसान धान की कटाई के बाद फसल अवशेष का प्रबंधन करेंगे उनको प्रति एकड़ 1200 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें