फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्गों की मौत, 10 संक्रमित मिले, 12 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब कम हो रहा है, लेकिन उसके बावजूद मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है और जिले में बुधवार को कोरोना से गोहाना के न्यू डिफेंस कॉलोनी की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला व सोनीपत के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 10 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 353 हो गई है। बुधवार को 12 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47 हजार 14 मरीज ठीक हो चुके हैं और 87 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.63 प्रतिशत संक्रमित मिले है। जिले में अब तक कोरोना से 252 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
कुरुक्षेत्र से 21 हजार डोज मिलीं, 1380 लोगों ने लगवाई
जिले में लोगों को वैक्सीन का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से बुधवार को 18 वर्ष से ज्यादा उम्र लोगों के लिए 11 हजार वैक्सीन मिल गई है। 45 वर्ष से ज्यादा लोगों के लिए 10 हजार वैक्सीन मिली हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में 18 से 44 साल तक के 504 लोगों को वैक्सीन लगी है। 45 से 60 आयु वर्ग के 344 तो 92 बुजुर्गों को टीका लगा, जबकि 439 फ्रंटलाइन वर्करों व एक स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह 1380 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें