अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
माहरा के पास हादसा, दो की मौत
सोनीपत। गांव माहरा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गांव पुरखास राठी निवासी सुरेंद्र व उसके साथी गांव के ही वजीर सिंह की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर पुरखास से सोनीपत की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को महिला मेडिकल कालेज खानपुर में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने सुरेंद्र के भाई राजकुमार के बयान पर गांव चिटाना निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
वाहन ने व्यक्ति को कुचला
राई। जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मूलरूप से गांव सिकरौली, बेगुसराय बिहार फिलहाल रतन कालोनी कुंडली निवासी राजनीति प्रसाद प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।