फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के दो केस मिले, अस्पताल में एक भर्ती

Thu, 11 Sep 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में उपचार कराने के लिए पहुंचे मरीज नंबर आने के
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश के बाद खड़े साफ पानी में मच्छर लगातार पनप रहे हैं। डेंगू का डर लोगों को सताने लगा है, क्योंकि इसके संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सोनीपत शहरी क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज मिले हैं, जिसमें से एक मरीज को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। दो मरीज मिलने से आंकड़ा बढ़कर 35 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित की गई टीमों ने वहां ब्लड स्लाइड बनाई। साथ ही फील्ड में लार्वा की जांच की जा रही है। फॉगिंग भी करवाई जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
10 दिन में डेंगू के आठ मरीज मिले
पिछले साल जनवरी से अगस्त तक डेंगू के 21 मरीज मिले थे। इस बार जनवरी से अगस्त तक डेंगू के 27 मरीज मिले। एक सितंबर से अब तक 10 दिन में 8 मरीज मिले हैं। जहां जनवरी से अगस्त तक डेंगू के मरीज कम संख्या में सामने आ रहे थे, वहीं बारिश के बाद मौसम में आए परिवर्तन की वजह से डेंगू के मामलों में इजाफा होने लगा है। एक सितंबर से अब तक डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। यह मौसम डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के केस बढ़ने के कारण अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू की दस्तक व वायरल बुखार के केस बढ़ने के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है, जिससे मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देते हुए विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर दी है। सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी फील्ड में उतरकर डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। साथ ही लोगों को अपनी रक्त जांच कराने की अपील की जा रही है। डेंगू का मरीज मिलने के बाद विभाग की ओर से उसके घर व आसपास 50 घरों में फॉगिंग की जा रही है।



बारिश के मौसम में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने 166 टीमें फील्ड में उतार रखी हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर घर में किसी को बुखार है तो डेंगू की जांच करवाएं।
विज्ञापन


- डॉ. योगेश गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें