फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो कॉलोनियां और छह निर्माणाधीन दुकानें गिराईं

Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39: सोनीपत शहर में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: नगर निगम - फोटो : कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसते हुए वार्ड नंबर पांच में अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। साथ ही शहर के अंदर अवैध रूप से निर्मित की जा रही छह दुकानों को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेश लोहान, भवन निरीक्षक दलबीर व आनंद किशोर के नेतृत्व में टीम सबसे पहले सुभाष चौक पर पहुंची। जहां पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा था। इस पर निगम की टीम ने बुलडोजर से उसे तोड़ दिया। उसके बाद टीम कामी रोड पर पहुंची। यहां निर्माणाधीन पांच दुकानों को गिरा दिया। अंत में टीम वार्ड नंबर पांच में पहुंची। यहां पर कॉलोनाइजरों की ओर से बसाई जा रहीं दो कॉलोनियां पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें