सोनीपत। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली दो बुलेट बाइक जब्त कीं। इन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर नजर रख रही है। पुलिस ने चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।