सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों सुनील उर्फ शीला और अंकित को गिरफ्तार किया। उन पुलिस टीम संग मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी का आरोप है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह घटना 7 अगस्त को रात 1 बजे महलाना रोड पर हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस से अभद्र व्यवहार हुआ और होमगार्ड रिंकू का मोबाइल तोड़ दिया गया। संवाद